जीवनसाथी चुनने से पहले क्यों ज़रूरी है फाइनेंशियल कंपैटिबिलिटी का मिलान करना?
जीवनसाथी का चुनाव करने से पहले एक-दूसरे की फाइनेंशियल कंपैटिबिलिटी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि ये रिश्ते खराब होने का एक प्रमुख कारण होता है। यहां फाइनेंशियल कंपैटिबिलिटी का मतलब सिर्फ यह नहीं है कि दोनों का बैंक बैलेंस एक जैसा हो बल्कि वे एक-दूसरे की खर्च की आदतों, बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग के बारे में अच्छे से जानते हों।