शादी से पहले ज़हीर के परिवार के साथ दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीर आई सामने
ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी से पहले रविवार को अभिनेता ज़हीर इकबाल के माता-पिता और उनकी बहन के साथ नज़र आईं। ज़हीर व उनकी बहन सनम ने फैमिली फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। गौरतलब है, सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल की शादी 23 जून को मुंबई में होने वाली है और वेडिंग कार्ड की तस्वीर सामने आई है।