हाथों में मेहंदी लगाए इंतजार करती रही दुल्हन, अचानक गायब हो गया दूल्हा
यूपी के संभल में एक दूल्हा शादी वाले दिन बिना बताए गायब हो गया और अहमदाबाद चला गया। मेहंदी लगाए दुल्हन बारात का इंतजार करती रही। दूल्हे का मोबाइल बंद था। दुल्हन पक्ष के लोग तुरंत बिचौलिये को साथ लेकर दूल्हे के घर पहुंचे। पुलिस को लेकिन कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।