शादी से पहले पति मंसूर अली को गिफ्ट की थी ₹1 लाख की मर्सिडीज़ कार: शर्मिला टैगोर
दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने शादी से पहले पति मंसूर अली पटौदी को ₹1 लाख की मर्सिडीज़ कार गिफ्ट की थी। उन्होंने बताया, "उस समय मर्सिडीज़ खरीदना आसान नहीं था। कार खरीदने से पहले अनुमति लेनी पड़ती थी।" उन्होंने कहा, "शादी से पहले हम जब भी मिलते थे, एक-दूसरे को गिफ्ट देते थे।"