शुद्ध ज़री से बुनी जाती है महाराष्ट्र की पैठणी साड़ी, विशेष अवसरों पर पहनती हैं महिलाएं
पैठणी साड़ी का नाम औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के पैठण शहर के नाम पर रखा गया है। इन साड़ियों की किनारियों और पल्लुओं को सुंदर पैटर्न और ज़री के कामों से सजाया जाता है। शुद्ध ज़री और रेशम से बुनी जाने के चलते ये साड़ियां बेशकीमती होती हैं और महिलाएं इन्हें विशेष अवसरों पर पहनने के लिए संजोकर रखती हैं।