शादियों के सीज़न में होगी भारत में बंपर खरीदारी, ₹5.9 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने एक अध्ययन में बताया है कि इस साल शादी के सीज़न में भारत में ₹5.9 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान है। सीएआईटी के नैशनल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल ने बताया, "कपड़ों पर 10%, 15% ज्वेलरी पर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्राय फ्रूट्स-मिठाई, राशन, वेडिंग वेन्यू व इवेंट मैनेजमेंट पर 5%-5% और गिफ्ट्स पर 4% खर्च होगा।"