शादीशुदा ट्यूशन टीचर कर्नाटक में नाबालिग छात्रा को लेकर भागा
मांड्या (कर्नाटक) में ट्यूशन टीचर अपनी नाबालिग स्टूडेंट को कथित तौर पर लेकर भाग गया। वहीं, मामले में लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा है और उसकी दो साल की बेटी भी है।