शादीशुदा महिला ने कार के बोनट पर चढ़कर बनाई रील्स, UP में कटा ₹22,500 का चालान
औरैया (उत्तर प्रदेश) में एक शादीशुदा महिला ने कार के बोनट पर चढ़कर अलग-अलग जगहों पर दो रील्स बनाईं जिनके वायरल होने के बाद एआरटीओ ने कुल ₹22,500 का चालान काटा है। ज़िला परिवहन अधिकारी सुदेश तिवारी के मुताबिक, महिला ने न केवल एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोककर यातायात बाधित किया बल्कि अपनी और साथियों की सुरक्षा को खतरे में डाला।