शोधकर्ताओं ने जीभ देखकर बीमारी का पता लगाने वाला खास AI मॉडल किया विकसित
ऑस्ट्रेलिया व इराक के शोधकर्ताओं ने जीभ के रंग को देखकर 98% की सटीकता के साथ व्यक्ति की बीमारी का पता लगाने वाला खास एआई मॉडल विकसित करने का दावा किया है। साउथ ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले वरिष्ठ अध्ययन लेखक अली अल-नाजी ने बताया, "मधुमेह वाले लोगों की जीभ पीली और कैंसर रोगियों की जीभ बैंगनी होती है।"