शोधकर्ताओं ने बनाया दुनिया का पहला वायरलेस OLED कॉन्टैक्ट लेंस, क्या है इसकी खासियत?
दक्षिण कोरिया के शोधकर्ताओं ने साथ मिलकर रेटिना की जांच के लिए दुनिया का पहला वायरलेस OLED-आधारित कॉन्टैक्ट लेंस बनाया है। यह तकनीक मौजूदा इलेक्ट्रोरेटिनोग्राफी टेस्ट का आधुनिक और आसान विकल्प है जिससे बच्चों और बुज़ुर्गों को अधिक सुविधा और आराम मिल सकेगा। इसकी मदद से डॉक्टर रोशनी वाले खुले क्लिनिक में भी रेटिना की जांच आसानी से कर सकेंगे।