शोधकर्ताओं ने मोटापा और मधुमेह के इलाज के लिए एक हाइब्रिड अणु किया विकसित
शोधकर्ताओं ने मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज़ के लिए एक प्रायोगिक हाइब्रिड अणु (मॉलिक्यूल) विकसित किया है जो GLP-1/GIP सिग्नलिंग प्रणाली का उपयोग करके दवा को सीधे टार्गेटेड कोशिकाओं तक पहुंचाता है। नेचर में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, चूहों पर किए गए इस उपचार से भोजन का सेवन कम करने, वज़न घटाने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिली।