शीना बोरा मर्डर केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की विदेश यात्रा पर लगाई गई अंतरिम रोक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को यूरोप की यात्रा पर जाने की अनुमति देने वाले विशेष अदालत के आदेश पर मंगलवार को अंतरिम रोक लगा दी है। वर्ष 2012 में हुए हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी फिलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर हैं और उन्होंने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।