शेन वॉर्न ने की थी भारत-इंग्लैंड 2011 विश्व कप मैच के टाई होने की सही भविष्यवाणी
शेन वॉर्न ने 27 फरवरी 2011 को भारत-इंग्लैंड 2011 विश्व कप मैच से पहले एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि मैच टाई होगा। इंग्लैंड ने भारत के 338 रन के जवाब में 338/8 का स्कोर बनाया था और वॉर्न की भविष्यवाणी सही साबित हुई थी। गौरतलब है कि आज वॉर्न की 55वीं जयंती है।