शानदार उपलब्धि: पैरालंपिक्स में शटलर नितेश कुमार के गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी
पेरिस पैरालंपिक्स में भारतीय शटलर नितेश कुमार के गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा, "यह नितेश की शानदार उपलब्धि है।" उन्होंने लिखा, "वह (नितेश) अपने अविश्वसनीय कौशल और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं।" पीएम मोदी ने पेरिस पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले डिस्कस थ्रोअर योगेश कठुनिया को भी बधाई दी है।