शॉपिंग पर गई महिला यूपी में पति को बाज़ार के बाहर छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार
रामपुर (यूपी) में हाल ही में पति के साथ शॉपिंग करने गई महिला पति को कथित तौर पर बाज़ार के बाहर छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, 15 दिन पहले शादी करने वाला पति वहां शाम तक पत्नी का इंतज़ार करता रहा। युवक के ससुराल से संपर्क करने पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया।