शॉपिंग बिल व रिसिप्ट मात्र 10 सेकेंड पकड़ने से कम हो सकता है स्पर्म काउंट: स्टडी
सेंटर ऑफ एनवायरमेंटल हेल्थ की स्टडी में पता चला है कि शॉपिंग-रेस्टोरेंट बिल्स व एटीएम रिसिप्ट को मात्र 10-सेकेंड पकड़ने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। स्टडी के अनुसार, इनमें बिस्फेनॉल-एस (बीपीएस) केमिकल होता है जो चंद सेकेंड में त्वचा में समा जाता है और हॉर्मोनल चेंज, स्पर्म काउंट घटने, ब्रेस्ट कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।