शेफाली को बैटिंग करता देख मुझे सहवाग की याद आई: पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर
भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने विमेन्स एशिया कप के पहले मैच में 29 गेंदों पर 40 रन बनाए थे। इस पारी को देखकर पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा, "मैं जब शेफाली को बैटिंग करता देख रहा था तो मुझे (वीरेंद्र) सहवाग की याद आ गई, उन्होंने वही छाप छोड़ी जो सहवाग ने मेन्स क्रिकेट में छोड़ी थी।"