शेफाली का माथा चूमा, फिर बिलखकर रोए पति; मां बेसुध, अंतिम विदाई में हर किसी की आंखें नम
मुंबई में शनिवार को ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले उनके पति पराग त्यागी और मां बेसुध हालत में दिखे। एक वीडियो में पराग, शेफाली की अर्थी के पास बैठकर उनका माथा चूमते और रोते दिखे। वहीं, साथ बैठीं शेफाली की मां भी बेसुध हालत में नज़र आईं।