शेफाली जरीवाला से पहले बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स की मौत ने फैंस को किया था हैरान
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला से पहले भी बिग बॉस (हिंदी) के कई प्रतिभागियों की मौत हो चुकी है। इनमें अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (बिग बॉस-13), अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी (बिग बॉस-7), स्वामी ओम (बिग बॉस-10) और सोनाली फोगाट (बिग बॉस-14) शामिल हैं। इसके अलावा बिग बॉस मलयालम (सीज़न-1) प्रतिभागी सोमादास, बिग बॉस कन्नड़ प्रतिभागी जयश्री रमैया की भी मौत हो चुकी है।