शेफाली वर्मा को 'सेंडऑफ' देना पाकिस्तानी कप्तान को पड़ा महंगा, ICC ने ठोक दिया जुर्माना

महिला एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले में शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद 'सेंडऑफ' इशारा करने को लेकर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना पर जुर्माना लगा है। आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन को लेकर फातिमा पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।

Load More