शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी के सामने रो पड़े हेमंत, PM ने बंधाया ढांढस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व जेएमएम के नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद दिल्ली के अस्पताल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिबू सोरेन के बेटे व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके (पीएम मोदी) सामने रो पड़े जिसके बाद पीएम ने उन्हें ढांढस बंधाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।