शोबिज़ हमेशा से पुरुष केंद्रित इंडस्ट्री रहा: हेमा समिति की रिपोर्ट पर स्वरा
मलयालम सिनेमा में महिलाओं की स्थिति पर जारी हुई जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट पर ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा है, "शोबिज़ हमेशा से एक पुरुष केंद्रित इंडस्ट्री रहा है जिसमें पितृसत्तात्मक सत्ता व्यवस्था है।" उन्होंने कहा, "सफल अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं को देवताओं का दर्जा दे दिया जाता है और वे कुछ भी करते हैं देवता ही रहते हैं।"