शुभेंदु अधिकारी ने 'बंद करो सबका साथ सबका विकास' बयान से लिया यू-टर्न
पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपने बयान 'बंद करो सबका साथ सबका विकास, जो हमारे साथ हम उनके साथ' से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने अब कहा है, "हमारी सरकार सबको साथ लेकर चलती है।" उन्होंने आगे कहा, "यह नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि यह तो एनडीए सरकार का नारा है।"