'सोडियम-पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', बंगाल के सीएम सुवेंदु का अभिषेक बनर्जी पर तंज़
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर तंज़ कसते हुए कहा कि उनके शरीर में सोडियम-पोटैशियम का संतुलन बिगड़ गया है। दरअसल, अभिषेक ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर झूठे मामलों में फंसाने वाले पुलिस अधिकारियों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। सुवेंदु ने उन्हें न्यूयॉर्क जाकर इलाज कराने की सलाह दी है।