शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी किसान
शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा) पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और वहां से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया जा रहा है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था। वहीं, शंभू बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाओं को भी सस्पेंड कर दिया गया है।