शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा ने पूरी पीढ़ी को सपने देखने के लिए प्रेरित किया: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला की सराहना की है। उन्होंने कहा, "शुभांशु की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा ने एक पूरी पीढ़ी को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया है।" राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि शुभांशु का अनुभव भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के लिए काफी मददगार साबित होगा।