शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष से सकुशल पृथ्वी लौटने पर उनके माता-पिता ने किया डांस
अंतरिक्ष में 18 दिन बिताने के बाद अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के मंगलवार को पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने पर उनके माता-पिता समेत परिवारजनों ने खुशी में सड़क पर नाचकर जश्न मनाया। वीडियो में शुभांशु के माता-पिता एकसाथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है, भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के सकुशल लौटने के बाद उनकी मां रो पड़ीं थी।