शुभांशु शुक्ला के उड़ान भरने पर खुशी से भावुक हुईं मां आशा शुक्ला, पिता बोले- गर्व है
भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला के इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना होने पर उनकी मां आशा शुक्ला खुशी से भावुक हो गईं और उनके पिता ने कहा कि उन्हें बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है। आशा शुक्ला का वीडियो सामने आया है जिसमें वह भावुक दिख रही हैं। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।