शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की रस्में हुईं शुरू, ऐक्ट्रेस ने शेयर कीं तस्वीरें
अभिनेता नागा चैतन्य से शादी करने जा रहीं ऐक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के घर पर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शोभिता ने 'पसुपु दंचदम' रस्म की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह साड़ी में दिख रही हैं। शोभिता और नागा चैतन्य ने 9 अगस्त को अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।