शोभिता धुलिपाला ने शेयर कीं नागा चैतन्य के साथ शादी की तस्वीरें
ऐक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने रविवार को ऐक्टर नागा चैतन्य के साथ अपनी शादी के रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। एक तस्वीर में दोनों कलाकार एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। नागा और शोभिता ने 4 दिसंबर को हैदराबाद में अक्किनेनी परिवार के अन्नपूर्णा स्टूडियो में एक पारंपरिक समारोह में शादी की।