शुभमन गिल का कैच लेने के बाद कोहली ने उन्हें घूरा, गुस्से में ज़मीन पर पटकी गेंद; वीडियो वायरल
अहमदाबाद में गुरुवार को खेले गए आईपीएल-2026 के मैच के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जीटी के कप्तान शुभमन गिल का कैच लेने के बाद उन्हें आक्रामक अंदाज़ में विदा किया। कोहली ने गिल को घूरकर देखा और गुस्से में गेंद को ज़ोर से ज़मीन पर पटका जिसका वीडियो वायरल है। गिल 43(18) रन बनाकर आउट हुए।