शुभमन गिल के पास कप्तानी का आइडिया ही नहीं है: उन्हें भारत की कप्तानी देने पर अमित मिश्रा
भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा है कि शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "उनको कप्तानी करनी आती ही नहीं है। उसके पास आइडिया ही नहीं है कप्तानी का।" उन्होंने कहा कि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ हालिया टी20I सीरीज़ में उन्हें भारत का कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए था।