शुभमन गिल बने एक टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़
भारतीय कप्तान शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक मैच की दोनों पारियों को मिलाकर दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में दोनों पारियों में कुल 430 रन बनाए। इस मामले में पहले नंबर पर इंग्लैंड के ग्राहम गूच हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ 456 रन बनाए थे।