शुभमन गिल बने एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय
भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एजबैस्टन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 269(387) रन बनाने वाले गिल ने दूसरी पारी में 129 गेंदों पर शतक पूरा किया। इससे पहले सुनील गावस्कर ने 1971 में यह उपलब्धि हासिल की थी।