शुभमन गिल से टॉस के दौरान पूछा गया, 'क्या शादी करने वाले हैं?'; उनका रिऐक्शन हुआ वायरल
जीटी के कप्तान शुभमन गिल से सोमवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ मैच से पहले टॉस के दौरान प्रेज़ेंटर डैनी मॉरिसन ने शादी को लेकर सवाल किया जिसपर उनका रिऐक्शन वायरल हो गया है। मॉरिसन ने पूछा, "आप अच्छे दिख रहे हैं...क्या जल्द ही शादी करने वाले हैं?" गिल मुस्कुराने लगे और कहा, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।"