शुभमन गिल सुपरस्टार हैं, स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाज़ी शानदार है: ट्रेविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड ने बल्लेबाज़ शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा है कि गिल सुपरस्टार हैं और उन्होंने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। हेड के मुताबिक, स्पिन के खिलाफ उनकी बल्लेबाज़ी शानदार है और वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। गौरतलब है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

Load More