शुभमन गिल समेत 4 क्रिकेटरों को ₹450 करोड़ के घोटाले में समन भेज सकता है CID: रिपोर्ट
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल समेत 4 खिलाड़ियों को गुजरात सीआईडी (अपराध जांच विभाग) समन भेज सकता है। इन खिलाड़ियों ने कथित तौर पर ₹450 करोड़ की पोंज़ी स्कीम में शामिल कंपनी बीज़ेड फाइनेंशियल सर्विसेज़ में निवेश किया था जिसको लेकर जांच चल रही है। इन खिलाड़ियों में साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और मोहित शर्मा भी शामिल हैं।