शिमला के रिज पर ट्रक व भारी वाहन संग ड्राइवरों ने बनाई रील, वहां ऐंबुलेंस पर भी है रोक
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रिज वॉटर टैंक पर ट्रक व भारी वाहनों के साथ कुछ ड्राइवरों ने रील बनाई जिसका वीडियो शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने शेयर किया है। एक दिसंबर को विश्व एड्स जागरूकता दिवस रिज पर कार्यक्रम का आयोजन होना था जिसके लिए सामान लेकर ट्रक पहुंचे थे। रिज पर ऐंबुलेंस के जाने पर भी रोक है।