शिमला के संजौली में मस्जिद की अवैध मंज़िलों को तोड़ने का काम हुआ शुरू
शिमला के संजौली में सोमवार को मस्जिद के अवैध हिस्से के निर्माण को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई जिसका वीडियो सामने आया है। नगर निगम आयुक्त की अदालत ने 5 अक्टूबर को 3 मंज़िलों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। गौरतलब है, मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर कई दिनों तक प्रदर्शन हुआ था।