हिमाचल प्रदेश के शिमला में आया 4.1 तीव्रता का भूकंप
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रामपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के 4:36 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, भूकंप से जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है।