शिमला में गहरी खाई में वाहन गिरने से मां-बेटे समेत 5 लोगों की हुई मौत, CM ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक महिला व उसके बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नेपाल की 3 महिला मज़दूर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित परिजनों को ₹15,000 की तत्काल सहायता दी गई है।