कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की शनिवार को शिमला में तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने बताया कि अस्पताल में सोनिया गांधी का हेल्थ चेकअप हुआ और अब उनकी हालत स्थिर है।