शिमला में लोगों के भारी विरोध के बाद मस्जिद का अवैध हिस्सा ढहाने को राज़ी हुआ मुस्लिम पक्ष
शिमला के संजौली में लोगों के भारी विरोध के बाद मुस्लिम पक्ष निर्माणाधीन मस्जिद के अवैध हिस्से को खुद ढहाने के लिए राज़ी हो गया है। मस्जिद के मौलवी शहज़ाद इमाम ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के आयुक्त से अवैध हिस्से को गिराने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा, "हमें प्यार-मोहब्बत से रहना है...हम यहां के स्थाई निवासी हैं।"