शिमला में लोगों पर चिल्लाते हुए मिडल फिंगर दिखा रहा था अमेरिकी नागरिक, हुआ गिरफ्तार
शिमला में अमेरिकी नागरिक जोशुआ क्रिश्चियन को अभद्र व्यवहार को लेकर गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में वह लोगों पर चिल्लाता और मिडल फिंगर दिखाता नज़र आया जिसके बाद घटना पर लोगों ने नाराज़गी जताई। एक X यूज़र ने कहा, "जो लोग विदेशों में भारतीयों से नियम पालन की उम्मीद करते हैं, वे खुद भी नियमों का पालन करें।"