शिमला में हुई सीज़न की पहली बर्फबारी, वीडियो में झूमते दिखे पर्यटक
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में रविवार शाम सीज़न की पहली बर्फबारी हुई जिसके बाद तापमान में 2-3°C की गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी होते देख रिज मैदान और मॉल रोड पर मौजूद पर्यटक खुशी से झूमने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार है कि दिसंबर की शुरुआत में बर्फबारी हुई है।