श्मशान घाट में मुर्दों से कपड़े उतारकर बाज़ार में बेच रहा गिरोह, पूजा-पाठ तक में हो रहे इस्तेमाल
'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर (एमपी) के कई श्मशान घाटों में शवों के कपड़े/साड़ियां/शॉल/पैंट-शर्ट/तौलिए धोकर व प्रेस कर बाज़ार में नए बताकर बेचे जा रहे हैं। ये गिरोह अलग-अलग श्मशान घाटों से कपड़े इकट्ठे कर उन्हें अहमदाबाद (गुजरात) तक पहुंचाकर लाखों रुपए कमाते हैं। बकौल रिपोर्ट, कई बार पूजा व शुभ-कार्यों में भी यही कपड़े पहुंचाए जाते हैं।