शायद उनके साथ धोखा हुआ हो: बैंक धोखाधड़ी मामले में SC में अनिल अंबानी के वकील
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 'हज़ारों करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई और ईडी द्वारा अनिल अंबानी की गिरफ्तारी न होने' के सवाल वाली याचिका पर सुनवाई की। अंबानी की ओर से पेश वकीलों ने अदालत में कहा कि जांच के दायरे में आए लेन-देन में 'संभव है कि उनके साथ ही धोखा हुआ हो'।