शेयरों में गिरावट के चलते HDFC बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹42,206 करोड़ घटा
एचडीएफसी बैंक के शेयर में मंगलवार को करीब 3.50% की गिरावट आई जिसके चलते बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹42,205.92 करोड़ घट गया। बीएसई पर मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.46% की गिरावट के साथ ₹1,603.60 और एनएसई पर 3.43% की गिरावट के साथ ₹1,603.20 पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 692 अंक और निफ्टी 208 अंक लुढ़का।