शेयर बाज़ार की 5 दिनों की तेज़ी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 600 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाज़ार लगातार 5 कारोबारी दिनों की तेज़ी के बाद शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 607 अंक गिरकर 76,802 पर जबकि निफ्टी 154 अंक गिरकर 24,013 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 17 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिसमें सबसे बड़ी गिरावट इन्फोसिस (6.69%), टीसीएस (3.53%) और एचसीएल टेक (2.74%) में दर्ज की गई।