शेयर बाज़ार की आज की गिरावट के कारण निवेशकों ने गंवाए ₹82,000 करोड़
शेयर बाज़ार में मंगलवार को आई गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में ₹82,000 करोड़ की कमी आई है जिसका मतलब है कि मंगलवार को निवेशकों को ₹82,000 करोड़ का नुकसान हुआ। बकौल रिपोर्ट, बाज़ार में आज की गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की भारत के लिए नई टैरिफ धमकियां हैं।